Edited By Updated: 17 Oct, 2016 05:54 PM

मलेशिया के बाली मे हुई इंडोर हॉकी चैंपियनशिप में वीन की बालाओं को धूल चटाकर फतेहाबाद की बेटी आज अपने गांव नाढोडी...
फतेहाबाद (रमेश भट्ट): मलेशिया के बाली मे हुई इंडोर हॉकी चैंपियनशिप में वीन की बालाओं को धूल चटाकर फतेहाबाद की बेटी आज अपने गांव नाढोडी मे पहुंची। जहां पर सुमन का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। सुमन ने हॉकी चैंपियनशिप मे स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन किया है। गांवों नाढोडी के लोगों के द्वारा आज इस महिला खिलाडी का सम्मान किया गया। इस अवसर पर बीेजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला भी इस अवसर पर मौजूद थे। खिलाडी सुमन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसकी जीत के पीछे उसके पिता की मेहनत है और उन्हीं के मार्ग दर्शन से आज वो इस मुकाम पर पहुुंची हैं।
सुमन ने कहा कि केरल की उपेक्षा प्रदेश सरकार की ओर से उसे उदासीन रवैया ही देखने को मिला। सुमन ने कहा कि वह अपने देश का नाम रोशन करती रहेगी और पदक लाती रहेगी। इस अवसर पर गांव नाढोडी में पहुंचे बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा कि प्रदेश की बेटियों ने देश का नाम विदेशी स्तर पर रोशन किया हैं। वही सरकार की खेल निति के अनुसार उक्त खिलाडी को उसका सम्मान दिया जाएगा। बराला ने कहा कि प्रदेश के खिलाडियों पर उन्हें गर्व है।