नगली-264 के लोगों ने थामा भाजपा का दामन

Edited By Shivam, Updated: 18 Apr, 2019 04:59 PM

people of nagli 265 get joined bjp

गांव नगली-264 में मार्कीट कमेटी के प्रधान विपिन सिंगला के अध्यक्षता में भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अम्बाला लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया मुख्यातिथि रहे। जिन्होंने लोगों को भाजपा की नीतियों...

बिलासपुर (बाली): गांव नगली-264 में मार्कीट कमेटी के प्रधान विपिन सिंगला के अध्यक्षता में भाजपा की नीतियों के प्रचार प्रसार करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अम्बाला लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी रत्नलाल कटारिया मुख्यातिथि रहे। जिन्होंने लोगों को भाजपा की नीतियों की जनता हितैषी नीतियों से परिचित करवाया। साथ ही इस अवसर पर गांव नगली-264 के दर्जनों लोगों ने भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। कटारिया ने कहा पार्टी में उनका स्वागत किया। साथ ही पार्टी में पूरा मान सम्मान देने का आश्वासन दिया। मौके पर सरपंच जसविंद्र सिंह, गुरजिन्द्र सिंह, राजेश शर्मा, रणदीप सिंह, सुभाष शर्मा, लखमीर सिंह, गुरूमुख सिंह, अवतार सिंह, गुरमैल सिंह व संजीव कुमार मौजूद रहे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!