नगर निगम स्वयं ही नहीं करवा पा रहा सफाई

Edited By Deepak Paul, Updated: 08 Jan, 2019 03:15 PM

municipal corporation does not own cleanliness

नगर निगम से मात्र 100 मीटर पर शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक पोस्ट एवं बिजली निगम कार्यालय के नजदीक गंदगी की भरमार है। यहां पर स्थित नाला पालीथिन व गंदगी से अटा है।

यमुनानगर(ब्यूरो): नगर निगम से मात्र 100 मीटर पर शहीद भगत सिंह चौक पर ट्रैफिक पोस्ट एवं बिजली निगम कार्यालय के नजदीक गंदगी की भरमार है। यहां पर स्थित नाला पालीथिन व गंदगी से अटा है। इन सब दिक्कतों को बिजली निगम के कार्यालय में आने वाले कर्मी व ट्रैफिक पोस्ट पर ड्यूटी देने वाले पुलिस एवं होमगार्ड के जवान झेल रहे हैं। कार्यालय में आए सुनील कुमार, रविन्द्र सिंह व सोनू ने बताया कि वे शिकायत दर्ज करवाने आए थे। 10 मिनट भी यहां खड़ा होना मुश्किल हो गया। इसी तरह की दिक्कत ट्रैफिक पोस्ट के नजदीक चालान होने वाले वाहन चालकों ने जाहिर की।

वाहन चालक सुमित व साहिल ने बताया कि कुछ मिनट ही यहां खड़ा होना मुश्किल है। ट्रैफिक कर्मी न जाने किस तरह यहां 12-12 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं। उनका कहना है कि नगर निगम की सफाई विंग गंभीरता से अपना काम नहीं कर रही। ये छोटी-छोटी समस्याएं तो खुद ध्यान में रखने की होती है। जबकि यहां बताने पर भी काम नहीं हो रहा है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!