बूंदाबांदी से ठिठुरन बढ़ी, किसानों के चेहरे खिले

Edited By Deepak Paul, Updated: 13 Dec, 2018 12:28 PM

bundabandhi grows up farmers face their eyes

क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है और आगामी दिनों में ठंड जारी रहेगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार...

यमुनानगर(सतीश): क्षेत्र में हुई हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आई है। बुधवार को अधिकतम 21 व न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया है। बृहस्पतिवार को भी बादल छाए रहने की संभावना है और आगामी दिनों में ठंड जारी रहेगी। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग के प्रवक्ता के मुताबिक इस दौरान सुबह कोहरा भी छाया रह सकता है। दिनभर बूंदाबांदी जारी रही। लोग घरों में दुबके रहे और दिनभर सूर्यदेव के दर्शन भी नहीं हुए।

कृषि विभाग के विशेषज्ञों के मुताबिक जिले में करीब 90 हजार हैक्टेयर में गेहूं की फसल है। हल्की बारिश व मौसम में ठंड बढऩे से गेहूं की फसल को फायदा होगा। इससे फुटाव अच्छा होगा और सिंचाई की दिक्कत भी दूर हो जाएगी। यह मौसम फसल के अनुकूल बताया जा रहा है। बूंदाबांदी से दैनिक कार्य प्रभावित जरूर हुए हैं लेकिन फसलों को फायदा होगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!