सी.एम., डिप्टी सी.एम., सब विरोधियों को सिर्फ मेरी चिन्ता : भूपेंद्र हुड्डा

Edited By Manisha rana, Updated: 01 Nov, 2020 08:23 AM

cm deputy cm only my concern for all opponents bhupendra hooda

नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें पूरे हरियाणा की चिंता है लेकिन सी.एम., डिप्टी सी.एम. और बाकी सब विरोधियों को सिर्फ मेरी चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों...

गोहाना (अरोड़ा) : नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सी.एम. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्हें पूरे हरियाणा की चिंता है लेकिन सी.एम., डिप्टी सी.एम. और बाकी सब विरोधियों को सिर्फ मेरी चिंता सता रही है। मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के पास न गिनवाने के लिए कोई काम है और न ही बताने को कोई योजना। सत्ताधारी नेता सिर्फ व्यक्तिगत टिप्पणी करके हवा-हवाई बातों से लोगों के वोट लेने की कोशिश कर रहे हैं। 

हुड्डा पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इससे पहले वह गोहाना बार एसोसिएशन में पहुंचे। वहां उन्होंने वकीलों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वकील देश के अग्रणी और जागरूक नागरिक हैं इसलिए उन्हें उम्मीद है कि वकील जनता के बीच सरकार की सच्चाई और सही तथ्य रखेंगे। वकील बखूबी समझते हैं कि किस तरह नए कृषि कानूनों को लागू करके धीरे-धीरे एम.एस.पी. और मंडियों को खत्म किया जा रहा है, जो प्रदेश के किसानों के लिए घातक है। किसान, कर्मचारी, व्यापारी, छोटा कारोबारी-ऐसा कोई तबका नहीं है जो इस सरकार से परेशान नहीं है। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!