घरों के निकट रखी पराली में लगी आग

Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2019 06:53 PM

fire in parli kept near houses

खंड के गांव मिठ्ठी सुरेरां में कल शाम खुले मैदान में पशुओं के चारे के लिए रखी पराली में अचानक भयंकर आग लग गई जिससे पूरे गांव में लोगों में भय का माहौल बन गया क्योंकि यह पराली घरों के बेहद करीब रखी हुई थी तथा धीरे धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया...

ऐलनाबाद (विक्टर): खंड के गांव मिठ्ठी सुरेरां में कल शाम खुले मैदान में पशुओं के चारे के लिए रखी पराली में अचानक भयंकर आग लग गई जिससे पूरे गांव में लोगों में भय का माहौल बन गया क्योंकि यह पराली घरों के बेहद करीब रखी हुई थी तथा धीरे धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया और आग इन घरों की तरफ बढऩे लगी। देखते ही देखते पूरा गांव घटनास्थल पर एकत्रित हो गया। 

इस आग से घबराए साथ लगते मकानों से लोग बाहर मैदान में आ गए। गांव वालों ने इस आग की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। ऐलनाबाद से व रानियां से करीब 6 दमकल विभाग की गाडिय़ां मौके पर पहुंची तथा आग बुझाना शुरू कर दिया मगर काफी मशक्कत के बाद भी आग तेजी से बढ़ती गई। गांव की तरफ आग बढ़ते देख दमकल विभाग के कर्मचारियों ने घरों व आग के बीच कल्टीवेटर चलाकर व पानी डाल कर आग को घरों की तरफ बढऩे से रोका। पूरी रात मशक्कत के बाद आग पर सुबह करीब 4 बजे पूरी तरह से काबू पाया गया। इस आग की तपिश के कारण साथ लगते मकानों में भी दरार आ गई है। इस आग में मवेशियों के लिए रखा गया करीब 20-30 ट्राली धान की पराली का चारा जल कर राख हो गया। यह चारा राजस्थान के घुसाईआना से आए पशु पालक धन्नाराम पुत्र प्रेमाराम का था।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!