पार्षद प्रतिनिधि की दुकान पर तोडफ़ोड़ कर किया हमला

Edited By Isha, Updated: 20 Sep, 2019 01:46 PM

councilor representative s shop was attacked by smashing

शहर के पार्षद प्रतिनिधि गोबिंद सिंह पुत्र पाल सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर कर 4 नामजद व उनके साथियों पर उस पर बार-बार हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कही............

रानियां (दीपक): शहर के पार्षद प्रतिनिधि गोबिंद सिंह पुत्र पाल सिंह ने पुलिस में शिकायत देकर कर 4 नामजद व उनके साथियों पर उस पर बार-बार हमला करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग कही है। थाना में दी शिकायत में गोङ्क्षबद सिंह ने कहा कि 12 सितम्बर को उक्त चारों ने उसके होटल में सांझेदार काला सिंह के साथ मारपीट की जिससे उसकी बाजू में चोट लगी और वो इलाज के लिए सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

इसके अलावा वे देर रात्रि 10 बजे सिल्वर रंग की गाड़ी पर सवार होकर आए और उसके साथ गाली-गलौच करने लगे। दुकान पर बैठे ग्राहकों ने बीच बचाव करते हुए मामले को एकबारगी शांत करवा दिया लेकिन बाद में वे देर रात्रि डेढ़ बजे उसकी दुकान पर फिर आए और होटल का ताला तोड़कर नकदी चुराकर ले गए और उन्होंने होटल में जमकर तोडफ़ोड़ की दुकान के बाहर रखे काऊट को भी तोड़ दिया।

उसके होटल मेंं घुसकर तोडफ़ोड़ भी की है। इसके अलावा उसने उक्त चारों से खाने के 4500 रुपए भी लेने हैं जोकि उन्होंने आज तक नहीं दिए हैं। गोङ्क्षबद सिंह ने कहा कि पुलिस के जांच अधिकारी ने काला सिंह का बयान भी लिया था मगर अभी उक्त के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अब उसने रानियां थाना प्रभारी को पत्र लिखकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!