पुलिस गश्त के दौरान हैरोइन सहित 3 गिरफ्तार

Edited By Isha, Updated: 19 Aug, 2019 03:10 PM

3 arrested with heroin during police patrol

पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को 30 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

सिरसा: पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में 3 लोगों को 30 ग्राम हैरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पहले मामले में कालांवाली थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को काबू कर उसके कब्जे से 20 ग्राम हैरोइन बरामद की है। जानकारी अनुसार पुलिस की टीम रात्रि गश्त के दौरान तख्तमल रोड पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को सामने देखकर व्यक्ति वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा।

शक के आधार पर पुलिस टीम ने उसे काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान महेंद्र कुमार निवासी वार्ड नंबर 5 पीरखाना मोहल्ला, कालांवाली के रूप में हुई है। व्यक्ति के हाथ में लिए लिफाफे की तलाशी लेने पर उसमें से 20 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में महेंद्र कुमार ने बताया कि उक्त हैरोइन वह मनदीप नागर उर्फ  शेरु वासी वार्ड नंबर 5, कालांवाली से 30,000 हजार रुपए में खरीद कर लाया है। वहीं दूसरे मामले में सदर थाना सिरसा पुलिस ने गश्त के दौरान ढाणी सहारनी के निकट स्कूटी सवार दो युवकों से 10 ग्राम हैरोइन बरामद की है।

पकड़े गए युवकों की पहचान बालकिशन व सुधीर कुमार निवासी खैरेकां के रूप में हुई है। पुलिस की टीम रात्रि को गश्त के दौरान खैरेकां, पंजुआना, साहुवाला होते हुए ढाणी सहारनी के निकट मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को दो युवक स्कूटी लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस को सामने देखकर दोनों युवक स्कूटी लेकर भागने लगे। पुुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को काबू कर लिया और तलाशी लेने पर लिफाफे से 10 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!