हरियाणा युवा कांग्रेस ने उत्तराखंड बाढ़ पीड़ितों के लिए भेजी राहत सामग्री

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 22 Sep, 2025 04:58 PM

relief material sent to uttarakhand flood victims

हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोमवार को राहत सामग्री रवाना की गई।

बहादुरगढ़ (प्रवीण कुमार) : हरियाणा युवा कांग्रेस की ओर से उत्तराखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सोमवार को राहत सामग्री रवाना की गई। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने राहत सामग्री से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर उत्तराखंड के लिए रवाना किया। 

भारतीय युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि आपदा के समय राहत सिर्फ राशन या ज़रूरी सामान नहीं होती, बल्कि अपनों का सहारा और उम्मीद भी होती है। उत्तराखंड के प्रभावित परिवारों को यह संदेश देना है कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।

PunjabKesari

हरियाणा प्रदेश प्रभारी सत्यवान गहलोत ने कहा कि कांग्रेस और युवा कांग्रेस हमेशा सेवा के लिए जानी जाती है। जब भी देश पर कोई संकट आया है, हमारे कार्यकर्ता सबसे पहले मदद के लिए पहुंचे हैं। यह राहत सामग्री सिर्फ़ सामान नहीं बल्कि विश्वास और संवेदना का प्रतीक है।

हरियाणा युवा कांग्रेस के  प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित लोगों को यह एहसास होना चाहिए कि वे अकेले नहीं हैं। हरियाणा से भेजी गई यह मदद उनके दुख को थोड़ा कम करेगी और उन्हें मजबूती देगी। हमारी प्रार्थना है कि यह कठिन समय जल्द ही समाप्त हो।

हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव प्रदीप यादव ने कहा कि समाज की सेवा ही युवा कांग्रेस का असली मकसद है। आज जब उत्तराखंड के लोग कठिनाई से गुजर रहे हैं, तब हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है कि वह हर संभव सहायता करे।

इस अवसर पर गुरुग्राम जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव, हिसार विधानसभा अध्यक्ष भारत सोनी और सिरसा से परमवीर जैन भी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि राहत सामग्री स्थानीय जरूरतों के अनुसार बाढ़ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!