Edited By Deepak Paul, Updated: 11 Jan, 2019 01:32 PM
भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र शिवाजी कालोनी में पुलिस नाके के नजदीक एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लेकिन नाके की पुलिस को अढ़ाई घंटे बीतने के बाद मामला का पता चला। पुलिस के कर्मचारी अलाव सेक रहे थे। देर रात तक हत्यारों के बारे में पुलिस को कोई...
रोहतक: भीड़ भाड़ वाले क्षेत्र शिवाजी कालोनी में पुलिस नाके के नजदीक एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। लेकिन नाके की पुलिस को अढ़ाई घंटे बीतने के बाद मामला का पता चला। पुलिस के कर्मचारी अलाव सेक रहे थे। देर रात तक हत्यारों के बारे में पुलिस को कोई जानकारी नहीं मिल सकी थी
मिली जानकारी के मुताबिक 23 वर्षीय विशू धमीजा पुत्र दयानन्द धमीजा गांधी कैंप लाइनपार का रहने वाला है। वह नई अनाजमंडी में पिता के साथ फल बेचने का काम करता है। विशू शाम को अपनी स्कूटी पर शहर में गया हुआ था। उसने अपने मामा के बेटे साहिल को अपने मोबाइल से देर शाम को फोन कर पूछा कि वह कहां पर है, उसे जल्दी ही वहीं आना है। साहिल ने बताया कि वह शिवाजी कालोनी चौक के पास ही एक शॉप पर टिक्की खा रहा है। कुछ ही देर में स्कूटी पर लहूलुहान होकर उसके पास विशू आया और बोला कि उसे चाकू मार दिए हैं। यह कहते ही वह बेहोश हो गया। साहिल अपने दोस्तों के साथ विशू को ऑटो में पी.जी.आई. लेकर पहुंचा, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
उधर, मामले की जानकारी मिलते ही शिवाजी कालोनी पुलिस पी.जी.आई. पहुंची और जांच शुरू कर दी। पी.जी.आई. में विशू के रिश्तेदारों ने कहा कि विशू फल बेचकर गुजारा कर रहा था। वह मेहनती था और अपने पिता का काम में हाथ बंटाता था। उनकी किसी से रंजिश नहीं है।