बैंक्वेट हॉल संचालक को मारी गोली, हालत गंभीर

Edited By Manisha rana, Updated: 25 Oct, 2020 02:06 PM

banquet hall operator shot condition critical

शहर के दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल शिवम गार्डन के संचालक को एक युवक ने देर रात गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में रोहतक पी.जी.आई. एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमलावर का सुराग नहीं ...

रेवाड़ी : शहर के दिल्ली रोड स्थित बैंक्वेट हॉल शिवम गार्डन के संचालक को एक युवक ने देर रात गोली मार दी। उसे गंभीर हालत में रोहतक पी.जी.आई. एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल हमलावर का सुराग नहीं लग पाया है। 

शहर के घीसा की ढाणी निवासी देवेंद्र ने दिल्ली रोड पर शिवम गार्डन बनाया हुआ है। शुक्रवार की रात वह गार्डन में ही मौजूद था। इसी दौरान निकट रहने वाला विकास वहां आया और भ्रमण के लिए गार्डन के अंदर चक्कर लगाने लगा। रात ज्यादा होने पर देवेंद्र ने उसे घूमने से जब मना किया तो विकास ने उसे गोली मार दी। गोली उसके पैर में लगी। गोली की आवाज  सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। तब तक विकास फरार हो चुका था। घायल देवेंद्र को ट्रोमा सैंटर में भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत के चलते उसे रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया है। वहीं शहर थाना पुलिस ने विकास के खिलाफ केस दर्ज कर कार्ऱवाई शुरु कर दी है। 

           


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!