बादल छाने से तापमान में आई गिरावट, बारिश के आसार

Edited By Deepak Paul, Updated: 12 Jan, 2019 01:57 PM

decrease in temperature due to cloudy cloud rain

पिछले 2 दिनों से वातावरण में बन रहे बारिश के आसार को देखते हुए किसानों ने अभी सिंचाई का कार्य रोक दिया है। अनुमान है कि बारिश हुई तो फिर इसका असर गेहंू की फसल पर पड़ सकता है। जो तापमान पिछले कई दिनों से बढ़ रहा था शुक्रवार को उसमें 3 से 4 डिग्री...

पानीपत(राजेश): पिछले 2 दिनों से वातावरण में बन रहे बारिश के आसार को देखते हुए किसानों ने अभी सिंचाई का कार्य रोक दिया है। अनुमान है कि बारिश हुई तो फिर इसका असर गेहंू की फसल पर पड़ सकता है। जो तापमान पिछले कई दिनों से बढ़ रहा था शुक्रवार को उसमें 3 से 4 डिग्री सैल्सियस तक की कमी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 20 डिग्री सैल्सियस तक रहा और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सैल्सियस तक रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अधिकारी ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश के आसार बन रहे हैं।

कृषि विभाग के विषय विशेषज्ञ डा. सुनील मान ने बताया कि इस सीजन में लगभग 80 हजार हैक्टेयर भूमि पर गेहूं की बिजाई हुई है। कुछ किसान गन्ने की फसल के बाद गेहंू की बिजाई करेंगे, अभी किसान बारिश की आशंका के चलते बिजाई नहीं कर रहे हैं ताकि फसल को कोई नुक्सान न पहुंचे।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!