सड़क हादसे मेंं बाइक सवार की मौत

Edited By Isha, Updated: 19 Sep, 2019 02:32 PM

bike rider dies in road accident

सैक्टर-25 बाईपास रोड पर वंदना गार्डन के पास हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई.....

पानीपत (सौरव): सैक्टर-25 बाईपास रोड पर वंदना गार्डन के पास हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में बाइक चालक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना मिलते ही सैक्टर 11-12 चौकी से हैड कांस्टेबल रविन्द्र व ई.एच.सी. सीलम अस्पताल पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों को सौंप दिया। 

वहीं मृतक के बड़े भाई के बयानों के आधार पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। नंगला पार निवासी 60 वर्षीय ओम प्रकाश ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई इन्द्रवीर सैक्टर-25 पार्ट-2 में एक फैक्टरी में काम करता था। 

दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे उसका भाई इन्द्रवीर मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी को डाक्टर के पास ले जाने के लिए फैक्टरी से चला था। जैसे ही वह सैक्टर-25 बाईपास रोड पर वंदना गार्डन के पास पहुंचा तो सामने से नीले रंग की मारुति 800 कार का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार से चलाता हुआ आया तथा सीधे टक्कर इन्द्रवीर की बाइक को मार दी।

जिससे उसका भाई बाइक सहित सड़क पर जा गिरा। जिससे उसके सिर व पैर पर गंभीर चोटें आई।जिसे राहगीरों ने बिश्न स्वरूप कालोनी स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं हादसा करने के बाद कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। बाद में उसके भाई की अस्पताल में मौत हुई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!