हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सपा ने लगाया अड़ंगा, अखिलेश यादव ने रख दी बड़ी शर्त...फंस गई कांग्रेस

Edited By Saurabh Pal, Updated: 24 Aug, 2024 05:08 PM

sp wants alliance with congress in haryana but bhupendra hooda deny

बीते 16 अगस्त को विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां एकाएक बढ़ गई हैं। लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले दो दलों में हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर विवाद शुरू...

चंडीगढ़(चंद्र शेखर धरणी): बीते 16 अगस्त को विधानसभा चुनाव का ऐलान होने के साथ ही हरियाणा और पड़ोसी राज्यों में राजनीतिक गतिविधियां एकाएक बढ़ गई हैं। लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के बैनर तले चुनाव लड़ने वाले दो दलों में हरियाणा के विधानसभा चुनाव में सीटों को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल की भूमिका निभाने वाली समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस से हरियाणा में 5 सीटों की मांग की है। इसके उलट हरियाणा में कांग्रेस के नेता प्रदेश में किसी भी दल के साथ एक भी सीट का बंटवारा नहीं करना चाहते हैं। इसी के चलते अब समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा के उपचुनाव को लेकर अपनी रणनीति साफ कर दी है। पार्टी का कहना है कि यदि वह हरियाणा में कमजोर हैं तो उत्तर प्रदेश में कांग्रेस भी मजबूत नहीं है। 

हुड्डा और उदयभान कर चुके इंकार

हरियाणा के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन को लेकर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के अलावा हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान साफ तौर पर इंकार कर चुके हैं। इनका साफ तौर पर कहना है कि पार्टी हरियाणा में अपने दम पर अकेले चुनावा लड़ने में सक्षम है। इसलिए हरियाणा में किसी भी दल के साथ गठबंधन के बिना ही चुनावी मैदान में उतरा जाएगा। 

UP की इन सीटों पर होना है उपचुनाव

उत्तर प्रदेश की कुल 10 विधानसभी सीटों पर उपचुनाव होना है। इनमें कटेहरी विधानसभा, करहल विधानसभा, मिल्कीपुर विधासभा, मीरापुर विधानसभा, गाजियाबाद लोकसभा, मझावां विधानसभा, खैर विधानसभा, फूलपुर विधानसभा, कुंदरकी विधानसभा और सीसामऊ विधानसभा सीट शामिल है। कांग्रेस की ओर से उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी से इन 10 सीटों में से 3 से 5 सीट देने की मांग की गई है

कांग्रेस ने यूपी, सपा ने हरियाणा-महाराष्ट्र में मांगी सीटें

पार्टी से जुड़े लोगों की माने तो उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस की ओर से 3 से 5 सीट की मांग किए जाने के बाद, अब समाजवादी पार्टी ने हरियाणा और महाराष्ट्र में अपनी दावेदारी पेश की है। समाजवादी पार्टी के अनुसार हरियाणा में 11 सीट यादव और 7 सीट मुस्लिम बहुल है। सपा इनमें से केवल 5 सीट की मांग कर रही है, जबकि हरियाणा कांग्रेस के नेता सपा को एक भी सीट देने को तैयार नहीं हैं। 

हरियाणा विधानसभा का चुनाव शेड्यूल

चुनाव आयोग ने 16 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए हरियाणा में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था, जिसके तहत हरियाणा में 1 अक्टूबर को सभी 90 सीटों पर एक ही चरण में वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 4 अक्टूबर को हरियाणा विधानसभा के चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। मतदान के लिए हरियाणा में 20,629 मतदान केंद्र  बनाएं जाएंगे।

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!