Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Dec, 2017 05:24 PM
हिसार के उकलाना में गुडिय़ा रेप कांड में आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने दो लाख का ईनान रखा है। इस घटना के एक दिन बाद पुलिस ने घोषणा की है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने टीम ने बताया कि, इस मामले में संलिप्त आरोपी की जानकारी देने वाले को दो लाख का...
हिसार(पासा राम ): हिसार के उकलाना में गुडिय़ा रेप कांड में आरोपी का पता लगाने के लिए पुलिस ने दो लाख का ईनान रखा है। इस घटना के एक दिन बाद पुलिस ने घोषणा की है। इस घोषणा पत्र में पुलिस ने आरोपी की जानकारी देने के लिए बाकायदा नंबर जारी किए हैं, साथ ही तीन पुलिस अधिकारियों के मोबाईल नंबर व टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं। बता दें कि, हिसार के एडीसी अमरजीत मान ने सरकार के प्रतिनिधि के रूप मेें आरोपी को 48 घंटे में पकड़े जाने का आश्वासन भी दिया है।
हिसार के उकलाना थाना में दर्ज मुकदमा नं. 311 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302,376 A, 376 (2) (1) व 450 363, 366, 367 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले में अभी भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। जिसकी जानकारी भी अभी तक अज्ञात है, पुलिस ने मामले की जांच में तत्परता बरतते हुए आरोपी को ढूंढने के लिए उसपर दो लाख का ईनाम रखा है। पुलिस ने इनामी घोषणा छपे पर्चे भी लोगों में बांटे हैं।
पुलिस ने सार्वजनिक घोषणा करते हुए लिखा है कि, आठ दिसंबर की रात को रेलवे लाईन उकलाना मंण्डी के नजदीक इंन्द्रा कॉलोनी की झुग्गियों में से किसी अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा एक छ:-सात वर्षीय लड़की का अपहरण करके उसका दुष्कर्म किया और लड़की की हत्या करके उसे टेलीफोन एक्सचेंज के सामने वाली गली में डाल दिया। पुलिस ने लिखा कि, जो भी व्यक्ति दोषी/दोषियों के नाम व पते की जानकारी देगा, उसे दो लाख रूपये का ईनाम दिया जाएगा। साथ जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा।
पुलिस ने जानकारी देने के लिए तीन अफसरों के मोबाईल व टेलीफोन नंबर भी जारी किए हैं। जिसमें हिसार के पुलिस अधीक्षक का टेलीफोन नंबर 01662-232306 व 01662-232307 है। बरवाला के उप पुलिस अधीक्षक का मोबाईल नंबर 88140-11352 व टेलीफोन नंबर 01693-243322 है। वहीं उकलाना के प्रबंधक ऑफिसर का मोबाईल नंबर 88140-11313 व टेलीफोन नंबर 01693-233010है। यदि आप में से किसी भी व्यक्ति को दोषियों की जानकारी हो तो आप इन दिए गए नंबरों पर बेझिझक दे सकते हैं, क्योंकि पुलिस ने जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखने की बात कही है।