मनोहर लाल ने विजय संकल्प रैली को संबोधित कर कांग्रेस पर साधा निशाना, लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है पार्टी

Edited By Manisha rana, Updated: 04 May, 2024 03:52 PM

manohar lal addressed the vijay sankalp rally and targeted congress

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हथीन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव देश भक्ति की भावना रखने वाले लोगों और देश विरोधी गतिविधियों को करने वाले लोगों...

पलवल (दिनेश कुमार) : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शनिवार को हथीन में विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस लोकसभा चुनाव देश भक्ति की भावना रखने वाले लोगों और देश विरोधी गतिविधियों को करने वाले लोगों के बीच चुनाव है। देश विरोधी लोग चुनावों में तरह-तरह के हथकंडे अपनाते है। कांग्रेस पार्टी अफवाह फैलाकर लोगों को भ्रमित करने का काम कर रही है।

PunjabKesari

इस दौरान मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस भ्रम फैला रही है कि अगर भाजपा 400 सीटें ले गई तो देश के संविधान को बदल देगी, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का कहना है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए संविधान बनाया है, जिसे किसी भी कीमत पर बदला नहीं जा सकता है। कांग्रेस झूठ की राजनीति कर लोगों को बरगलाने में लगी हुई है, लेकिन देश का मतदाता अब पैसे में बिकने वाला नहीं है। लोगों में देश भक्ति की भावना पैदा हो चुकी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने सैद्धांतिक तौर पर राजनीति की है। प्रदेश में बिना पर्ची और बिना खर्ची के आधार पर युवाओं को नौकरी प्रदान की गई। भाजपा ने बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य किए। भाजपा सरकार की नीतियों पर देश के नागरिकों ने विश्वास जताया है। यही कारण है कि देश में तीसरी बार मोदी सरकार बनने जा रही है। इस अवसर पर फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर, हथीन विधायक प्रवीण डागर, जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया भी मौजूद थे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!