SRS ग्रुप के चेयरमैन सहित 4 लोग गिरफ्तार, करोड़ों रुपए हड़पने का आरोप(video)

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 05 Apr, 2018 12:13 PM

करीब एक लाख लोगों से करोडों रुपए हड़पने वाले एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल, विनोद गर्ग मामा, नानक तायल, बिशन बंसल को पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा करते हुए फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर की अनुपस्थिति में डीसीपी...

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक/अनिल राठी): करीब एक लाख लोगों से करोडों रुपए हड़पने वाले एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल, विनोद गर्ग मामा, नानक तायल, बिशन बंसल को पुलिस की चार टीमों ने अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। जिसका खुलासा करते हुए फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर की अनुपस्थिति में डीसीपी हैड क्वाटर विक्रम कपूर ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि आरोपी अनिल जिंदल को दिल्ली महिपालपुर के अमरोहा होटल से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपी जिंदल को कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग करेगी ताकि अन्य घोटालों के बारे में भी जानकारी मिल सके।  

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों सेक्टर-31 थाने में मामले को लेकर एक साथ 22 एफआईआर दर्ज हुई थी। इतना ही नहीं शहर के अलग-अलग थानों में अौर भी कई मामले दर्ज हैं। निवेशकों का आरोप है कि बैंक लोन समेत 30 हजार करोड़ का घोटाला है। 
PunjabKesari
पिछले ढाई साल में अनिल जिंदल के द्वारा पैसे हड़पने के चलते करीब आधा दर्जन लोगों ने आर्थिक दंगी के कारण आत्महत्या कर ली और लाखों लोगों ने सैंकडों बार विरोध प्रदर्शन कर मुख्यमत्री तक अपनी गुहार लगाई थी। उसके बाद अब जाकर पुलिस प्रशासन को होश आया। 22 मुकदमे दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एसआरएस ग्रुप के चैयरमेन अनिल जिंदल, विनोद गर्ग मामा, नानक तायल, बिशन बंसल को आखिर गिरफ्तार कर लिया है।
PunjabKesari
वहीं डीसीपी हेडक्वार्टर विक्रम कपूर ने उन लोगों से भी आवाहन किया है जो अनिल जिंदल के शिकार हुए हैं। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं करवाई है तो वह लोग भी सामने आए और एफआईआर दर्ज करवाएं। जिनकी एफआईआर पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा पीयूष ग्रुप के 2 डायरेक्टर राकेश व विनोद को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। इनको भी इन्हीं लोगों के साथ अदालत में पेश किया जाएगा इस बात की पुष्टि डीसीपी क्राइम सुखबीर सिंह ने की हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!