HSVP की करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा, 8 के खिलाफ केस

Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 04 Sep, 2026 05:32 PM

encroachment on hsvp land worth crores case registered against 8 people

सेक्टर-50 में स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की कीमती सरकारी भूमि को हड़पने, बार-बार अवैध कब्जा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है।

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-50 में स्थित हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की कीमती सरकारी भूमि को हड़पने, बार-बार अवैध कब्जा करने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का एक गंभीर मामला सामने आया है। संपदा अधिकारी दो की शिकायत पर थाना सेक्टर-50 पुलिस ने आठ नामजद आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 329(3), 324(4), 221, 190, 189(2), 132, 121(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।।

गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक  https://www.facebook.com/KesariGurugram  पर क्लिक करें।

 

एचएसवीपी विभाग के संपदा अधिकारी-2 ने पुलिस को दी गई दरखास्त के अनुसार आरोपी पिछले काफी समय से सेक्टर 50 क्षेत्र में स्थित सरकारी जमीन पर अपनी बदनीयती जमाए हुए थे। आरोपियों ने 23 जुलाई 2026 से लेकर एक सितंबर 2026 के बीच बार-बार जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का प्रयास किया और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। विभाग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गांव कादरपुर के आठ लोगों दिलपत, विजय नाथ महाराज, रोहित खुटी, निवासी कादरपुर, अजीत गुर्जर, योगेश, भीम सिंह, दिवान, महावीर निवासी गुड़गांव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!