बाबा की साध्वियों का होगा मेडिकल टेस्ट, लड़कियां नहीं छोड़ रहीं डेरा

Edited By Punjab Kesari, Updated: 31 Aug, 2017 02:05 PM

gurmeet ram rahim verdict

बहुचर्चित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों के यौन शोषण के 2 मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई गई।

सिरसा: बहुचर्चित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को साध्वियों के यौन शोषण के 2 मामलों में 10-10 साल की सजा सुनाई गई। वहीं डेरा सच्चा सौदा के ‘शाही बेटियां बसेरा’ में रह रही 10 लड़कियों ने डेरा छोडऩे से इन्कार कर दिया है। बताया जा रहा है कि जिला प्रशासन अब इन लड़कियों का मेडिकल करवाने की तैयारी में है। 

PunjabKesari
उपमंडलाधीश परमजीत सिंह चहल एवं जिला बाल संरक्षण अधिकारी गुरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारियों ने घंटों माथापच्ची की। लड़कियों को समझाने की कई कोशिशें की गईं लेकिन वे नहीं मानीं। ये सभी लड़कियां 18 वर्ष से अधिक आयु की हैं और काफी अर्से से डेरे में रह रही हैं। हालांकि आज प्रशासन की टीम ने एक नाबालिग लड़की को शाही बेटियां बसेरा से निकाला। 

PunjabKesari

दरअसल डेरा सच्चा सौदा में से प्रशासन ने 2 रोज पहले 34 अनाथ बच्चों को और गत दिवस डेरे में बने शाही बेटियां बसेरा से 18 बच्चियों को निकाला था। प्रशासनिक जानकारी के अनुसार अभी भी 11 लड़कियां बसेरा में मौजूद थीं। उपमंडलाधीश, बाल संरक्षण अधिकारी सहित टीम बसेरा में पहुंची। यहां मौजूद 11 में से 10 बालिग लड़कियों ने डेरा छोडऩे से इंकार कर दिया। इन लड़कियों के रहने और खाने-पीने के अलावा पढ़ाई-लिखाई का खर्च भी डेरे की ओर से वहन किया जाता है। 

PunjabKesariइस सिलसिले में जिला बाल संरक्षण अधिकारी गुरप्रीत कौर ने बताया कि 18 साल से अधिक आयु की लड़कियों ने एस.डी.एम. को लिखित में दिया है कि वे डेरा छोड़कर नहीं जाना चाहतीं। बता दें कि 23 जनवरी, 2007 को डेरे में शाही बेटियां बसेरा की स्थापना की गई थी। यहां पर डेरे की ओर से गोद ली गई बेटियों को रखा जाता है। उनकी परवरिश व पढ़ाई-लिखाई डेरे की ओर से करवाई जाती है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!