हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष अशोक अरोड़ा कांग्रेस में शामिल

Edited By Shivam, Updated: 15 Sep, 2019 08:01 PM

ashok arora held hands with congress

दिल्ली में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में इनेलो के नेता अशोक अरोड़ा ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर उनके साथ जय प्रकाश, प्रदीप, सुभाष गोयल और गगनजोत भी कांग्रेस में शामिल हुए। इन नेताओं ने गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में कांग्रेस का हाथ...

नई दिल्ली: हरियाणा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष रह चुके अशोक अरोड़ा ने इनेलो को अलविदा कहने के बाद आज कांग्रेस मुख्यालय पर पार्टी में शामिल हुए। इनके साथ ही निर्दलीय विधायक व पूर्व सांसद जय प्रकाश, पूर्व विधायक प्रदीप, पूर्व मंत्री सुभाष गोयल और गगनजोत भी कांग्रेस में शामिल हुए। इन नेताओं ने गुलाम नबी आजाद की अध्यक्षता में कांग्रेस का हाथ थामा है। कांग्रेस के हरियाणा चुनाव प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने अशोक अरोड़ा कांग्रेस में शामिल होने के लिए धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बीजेपी से मुकाबला कर सकती है। इस दौरान सीएलपी लीडर भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्षा कुमारी शैलजा भी मौजूद रही।

गौरतलब है कि अशोक अरोड़ा का पार्टी बदलने का यह फैसला उनकी दूसरी नई राजनीतिक पारी की शुरूआत करेगा। अशोक अरोड़ा पिछले 40 सालों से चौटाला परिवार का साथ देते आए हैं, जिस कारण यह इनेलो पार्टी के लिए बहुत ही बड़ा झटका माना जा रहा है। अरोड़ा ने बीते 10 सितंबर को इनेलो से अलविदा ली थी। बता दें कि अशोक अरोड़ा थानेसर विधानसभा से चार बार विधायक रहे और हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष के साथ साथ प्रदेश के परिवहन मंत्री भी रह चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!