कार की टक्कर से बाइक चालक की मौत, चालक के खिलाफ मामला दर्ज

Edited By vinod kumar, Updated: 10 Aug, 2020 02:02 PM

road accident in karnal

गगसीना-मुनक रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया है।  रविविरा सुबह बड़थल निवासी सोमबीर (25) पुत्र सुरेश अपनी बाइक पर सवार होकर करनाल से मुनक की तरफ जा रहा था।

घरौंडा (टिक्कू): गगसीना-मुनक रोड पर कार की टक्कर लगने से बाइक चालक की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया और मामला दर्ज कर लिया है।  रविविरा सुबह बड़थल निवासी सोमबीर (25) पुत्र सुरेश अपनी बाइक पर सवार होकर करनाल से मुनक की तरफ जा रहा था।

सुबह करीब 11 बजे जैसे ही वह गगसीना गांव के पास पहुंचा तो सामने आ रही कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बाइक चालक करीब 6 फुट दूर खेतों में जा गिरा और बाइक करीब 15 फुट दूर जा गिरी। हादसा देख आसपास के ग्रमीण मौके पर एकत्रित हो गए।  हादसे के बार कार चालक अपनी गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गया।

इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पुहंची और गंभीर हालत में युवक को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बारे मुनक चौकी प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। उन्होंने कहा कि कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!