कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2019 01:59 PM

memorandum assigned to the tehsildar by the employees performing

नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सैक्टर -12 से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई जिला प्रधान अशोक

करनाल (ब्यूरो): नगरपालिका कर्मचारी संघ से जुड़े कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सैक्टर -12 से जिला सचिवालय तक प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों की अगुवाई जिला प्रधान अशोक प्रोचा ने की व संचालन जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने किया। तहसीलदार को 11 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा गया। 

मुख्य मांगों मेंं चतुर्थ व तृतीय श्रेणी कर्मचारियों को 100-100 गज के प्लाट देना या आवासीय कालोनी का निर्माण करना, कैशलैस मैडीकल सुविधा, ग्रामीण सफाई कर्मचारियों व चौकीदारों को कर्मचारी का दर्जा देना, डोर-टू-डोर गार्बेज कलैक्शन, ठोस कचरा निस्तारण प्लांट में लगे कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन देना, फायर ब्रिगेड विभाग के चालकों को फायर फाइटिंग का कोर्स व हरियाणा रोडवेज से हैवी लाइसैंस का कोर्स तथा 12वीं पास करने का दोबारा मौका देना और जोखिम भत्ता 5 हजार रुपए तथा दुर्घटना बीमा 20 लाख रुपए करना शामिल है। प्रधान अशोक प्रोचा व जिला सचिव इंद्रजीत चनालिया ने कहा कि नगरपालिका कर्मचारी संघ और सरकार के बीच 11 जुलाई, 2017, 24 मई 2018, 20 जून 2018 व 4 अक्तूबर 2018 को हुई वार्ताओं में मांगों पर सहमति बन गई थी। सरकार ने समझौता लागू नहीं किया, जिससे कर्मचारियों में भारी रोष है।

 इस अवसर पर इकाई प्रधान वीरभान बिडलान, इकाई प्रधान कृष्ण नीलोखेड़ी, इकाई प्रधान कालाराम घरौंडा, इकाई प्रधान जयपाल इंद्री, इकाई प्रधान रामप्रताप निसिंग, फायर ब्रिगेड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान विजय शर्मा, नगरपालिका कर्मचारी संघ की प्रदेश सचिव शारदा देवी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रमेश चनालिया, उपप्रधान राम सिंह, इकाई सचिव राजकुमार व महिला विंग प्रधान उर्मिलाा और सुनीता देवी ने कर्मचारियों को संबोधित किया।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!