भाजपा सरकार से हर वर्ग परेशान: हुड्डा
Edited By Updated: 24 Aug, 2016 05:28 PM
कैथल रोड से गुजरते हुए पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा महज चंद क्षणों के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि...
निसिंग: कैथल रोड से गुजरते हुए पूर्व सी.एम. भूपेंद्र सिंह हुड्डा महज चंद क्षणों के लिए पार्टी कार्यकत्र्ताओं से रू-ब-रू हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों के साथ खिलवाड़ कर रही है, जिस कारण भाजपा सरकार से आज आम आदमी परेशान हो चुका है।
पार्टी नेता कुलदीप बब्बर व हरभजन सिंह ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर लवप्रीत सिंह बब्बर, प्रताप सिंह, सियाराम, कुलदीप राणा गोंदर व औमप्रकाश सहित अन्य मौजूद रहे।