मिशन पौधारोपण: लगेंगे 5 लाख पौधे, शहर का वातावरण होगा स्वच्छ

Edited By Isha, Updated: 19 Jul, 2019 12:58 PM

5 lakh plants will take place city environment will be clean

जिले की आबोहवा को शुद्ध बनाए रखने के लिए वन विभाग ने पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वन विभाग करीब 5 लाख पौधे लगाएगा और अन्य विभागों-पंचायतों-स्कूली विद्याॢथयों

करनाल (सरोए): जिले की आबोहवा को शुद्ध बनाए रखने के लिए वन विभाग ने पौधारोपण अभियान शुरू कर दिया है। अभियान के तहत वन विभाग करीब 5 लाख पौधे लगाएगा और अन्य विभागों-पंचायतों-स्कूली विद्याॢथयों के सहयोग से भी रोपित करवाएगा। इन पौधों में शहर की सुंदरता को ध्यान में रखते करीब 20-25 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। पौधे भी स्मार्ट सिटी के हिसाब से लगाए जाएंगे जो सुंदर भी दिखाई देंगे और आक्सीजन भी देते रहेंगे। 

वन विभाग के अधिकारियों ने दावा किया है विभाग द्वारा अब तक करीब 40 हजार से अधिक पौधे रोपित करवा दिए हैं, निर्धारित लक्ष्य 15 अगस्त तक पूरा कर लिया जाएगा। इस बार पौधारोपण अभियान में जल शक्ति अभियान को भी जोड़ दिया है, अभियान के तहत 1.50 लाख पौधे लगाए जाएंगे। ये पौधे गांवों के सरपंचों, खंड विकास अधिकारी, नगर निगम के अधिकारियों व नगर पालिकाओं को दिए जाएंगे, जो इन पौधों को अपने स्तर पर रोपित करवाएंगी। इसके अलावा जो पौधे पिछले साल रोपित किए गए थे, उनमें से जितने पौधे मर चुके हैं, उनके स्थान पर नए पौधे रोपित किए जाएंगे।   

प्रदूषित वातावरण से बढ़ रही बीमारियां
जैसे-जैसे जिले की आबादी बढ़ रही है, उसी हिसाब से प्राकृतिक संसाधनों कम हो रहे हैं। जिसके चलते प्राकृतिक संतुलन बिगड़ गया है। आबादी के हिसाब से पौधे काफी कम लगे हुए है। उधर, उद्योगों के चलते वायु प्रदूषित हो रही है। बरसात के दिनों को छोड़ दे तो करनाल की आबोहवा प्रदूषित रहती है। मैडीकल कालेज के डाक्टरों अनुसार सांस की बीमारी, फेफड़ों के कैंसर, सांस की नली के कैंसर मरीजों की संख्या लगातार बढ़ चुकी है, सबसे बड़ा कारण बढ़ता प्रदूषण है। 

ये होंगे पौधों के प्रकार
चकरेशिया, अमलताश, गुलमोहर, नीम, बड़, पीपल, शीशम, बोटलब्रुश, सिलवर ऑक, बहेड़ा, आंवला, मानसरी,चांदनी, गुडल आदि वैरायटियां होंगी। इनमें से काफी पौधे तो पेड़ बनकर शहर की सुंदरता को और बढ़ाएगे। यहीं नहीं लोहे के जंगलों से रोपित पौधों को सुरक्षा कवर दिया जाएगा। 

आमजन करें पहल तो होगा वास्तविक सुधार
हरियाणा व्यापार मंडल इकाई जिला करनाल के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा ने बताया कि अगर सभी लोग मिलकर ईमानदारी के साथ पहल करंे तो वास्तविक सुधार एक या दो सालों में ही दिखना शुरू हो जाएगा। व्यापारी भाई अपने स्तर पर तो पौधारोपण अभियान चलाए हुए हैं, अगर वन विभाग उनसे सहयोग मांगेगा तो वे पूरा सहयोग करेंगे। उन्हें जहां पर भी पौधे लगाने की खाली जगह मिलेंगी, वहां पर पौधे रोपित किए जाएंगे। कहा कि सभी को पौधारोपण अभियान में सहयोग करना चाहिए। 

क्या कहते हैं डी.एफ.ओ.
डी.एफ.ओ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि पौधारोपण अभियान शुरू हो चुका है, करीब 5 लाख पौधे लगाएं भी जाएंगे और लगवाए भी जाएंगे। पौधारोपण अभियान में सरपंचों, किसानों, नगर निगम, नगर पालिकाओं व स्कूली विद्यार्थियों को सहयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पौधे ही प्रकृति की पहचान है, जितनी प्रकृति सुरक्षित रहेगी, उतना ही जीवन सेफ रहेगा। 
उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पौधारोपण तो करें ही  बल्कि रोपित किए गए पौधे की पेड़ बनने तक देखभाल भी करे। जो सभी के हित में होगा।  

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!