व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में हुआ मौत के कारण का खुलासा

Edited By Isha, Updated: 11 Sep, 2019 02:36 PM

person accused of blackmailing committed suicide by jumping in front of train

जींद-पानीपत रेललाइन पर वीटा प्लांट के पास एक व्यक्ति ने पानीपत से जींद आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें 2 लोगों पर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगाए हैं.........

जींद : जींद-पानीपत रेललाइन पर वीटा प्लांट के पास एक व्यक्ति ने पानीपत से जींद आ रही ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की जेब से सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें 2 लोगों पर ब्लैकमेलिंग करने के आरोप लगाए हैं। जी.आर.पी. मामले की जांच कर रही है।

जी.आर.पी. के अनुसार एक व्यक्ति ने वीटा प्लांट के पास दोपहर को पानीपत से जींद आ रही 54007 पैसेंजर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक की तलाशी ली तो उसकी पहचान बास खुर्द गांव के 55 वर्षीय सतबीर के रूप में हुई।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दे मौके पर बुलाया और उसके बाद जांच करने पर मृतक की जेब से 3-4 पेज का सुसाइड नोट मिला। जिसमें मृतक ने रामराये गांव के 2 लोगों पर ब्लैकमेङ्क्षलग करने के आरोप लगाए हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!