भिवानी में सनसनी .. पहल शादी करवाने के नाम पर  2 लाख की ठगी, फिर युवक की हत्या कर कुएं में फेंका शव

Edited By Harman, Updated: 12 May, 2026 12:15 PM

youth murdered in bhiwani following marriage scam

हरियाणा के भिवानी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव कुएं मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर आरोप लगाया। परिजनों ने  शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। वहीं रिश्ता नहीं करवाया। उन्हीं...

भिवानी : हरियाणा के भिवानी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक युवक का शव कुएं मिलने से हड़कंप मच गया। वहीं मृतक के परिजनों ने दो लोगों पर आरोप लगाया। परिजनों का कहना है कि दो लोगों ने  शादी का रिश्ता करवाने के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए।  बाद में रिश्ता भी नहीं करवाया। वहीं जब उन पर रिश्ते के लिए दबाव डाला गया तो उन्हीं लोगों ने हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय राजवीर के रुप में हुई है। राजवीर का शव लोहारी जाटू-सुई रोड पर स्थित एक कुएं से मिला है। परिजनों का कहना है कि राजवीर 6 मई को घर से निकला था,  लेकिन वापस नहीं लौटा। परिवार ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई खोजखबर नहीं मिली।  राजवीर का मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। फिर लोहारी जाटू-सुई रोड पर स्थित एक कुएं में एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। बाद में पास के खेत से मिले एक पहचान पत्र के आधार पर मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई।

परिजनों के अनुसार, राजवीर का संपर्क बवानी खेड़ा के पुर रोड निवासी एक महिला और हिसार जिले के राणा गांव के एक युवक से हुआ था। आरोप है कि दोनों ने उसकी शादी करवाने का झांसा देकर करीब दो लाख रुपये ले लिए। परिवार ने यह रकम जुटाने के लिए अपना घर तक गिरवी रख दिया था, लेकिन रिश्ता नहीं करवाया। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि दोनों आरोपियों ने राजवीर की हत्या कर शव को कुएं में फेंक दिया। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!