कांग्रेस के युवा विधायक के घर गूंजी किलकारी, पिता बनने पर खुद दी जानकारी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 11 Nov, 2025 08:04 PM

young congress mla jassi petwad becomes a father

युवा विधायक ने खुदु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी।

डेस्क : हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के युवा विधायक जस्सी पेटवाड़ पिता बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है। इस खुशखबरी की जानकारी उन्होंने खुद सोशल मीडिया के ज़रिए साझा की, जिसके बाद उन्हें समर्थकों और पार्टी नेताओं से बधाइयों का सिलसिला मिलने लगा।

PunjabKesari

बता दें कि जस्सी पेटवाड़ ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) से की थी, लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) का दामन थाम लिया। 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर नारनौंद सीट से शानदार जीत दर्ज की थी।

भारी मतों से हुई थी जीत

उन्होंने इस चुनाव में भाजपा नेता और पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु को कड़ी टक्कर देते हुए 12,578 वोटों के अंतर से पराजित किया था। पेटवाड़ को कुल 84,801 वोट मिले, जबकि अभिमन्यु को 72,223 वोट प्राप्त हुए। तीसरे स्थान पर इनेलो के उमेद लोहान रहे, जिन्हें 4,628 वोट मिले।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!