Edited By Isha, Updated: 26 Jul, 2022 09:12 PM

मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व कुरूक्षेत्र में भारी बारिश होगी। वहीं करनाल, पानीपत व सोनीपत में भी 30 जुलाई को भारी बरसात होने की संभावना है।
डेस्क: हरियाणा के कई जिलों में अगले 3-4 दिनों में भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से प्रदेश के 5 जिलों में भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग द्वारा प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार 27 जुलाई से 30 जुलाई के बीच अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर व कुरूक्षेत्र में भारी बारिश होगी। वहीं करनाल, पानीपत व सोनीपत में भी 30 जुलाई को भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान तापमान में गिरावट होने से गर्मी से भी राहत मिल सकती है। 30 जुलाई के बाद प्रदेश का मौसम एक बार फिर से साफ हो जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)