हरियाणा में आज फिर बरसेंगे बादल: 16 जिलों के लिए यलो अलर्ट, सरकार घोषित करेगी बाढ़

Edited By Isha, Updated: 18 Jul, 2023 10:43 AM

yellow alert for 16 districts in haryana

हरियाणा में आज मौसम काफी खराब रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज उतर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व के जिलों में बारिश को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 16 जिलों के लिए है। उत्तर हरियाणा में पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिले...

डेस्क:  हरियाणा में आज मौसम काफी खराब रहेगा। चंडीगढ़ मौसम विभाग ने आज उतर हरियाणा और दक्षिण व दक्षिण पूर्व के जिलों में बारिश को लेकर येलो एलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट 16 जिलों के लिए है। उत्तर हरियाणा में पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल जिले शामिल हैं। महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, नूह, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत जिले दक्षिण और दक्षिण पूर्व में शामिल हैं।

 बता दें कि हरियाणा में घग्गर और यमुना नदी का पानी 80 और गांवों में घुस गया है। अब 1378 गांव बाढ़ प्रभावित हो चुके हैं। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 2 अभी भी लापता हैं। राज्य के हालातों को देखते हुए सरकार अब प्रदेश में बाढ़ घोषित करने की तैयारी कर रही है। सरकार ने इसको लेकर प्रभावित जिलों के DC से रिपोर्ट मांगी है।

वहीं हरियाणा सरकार की ओर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए मकानों के लिए 20 हजार से 1.20 लाख रुपए तक दिए जाएंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। पशुओं की मौत के मामले में दुधारू की श्रेणी बनाकर मुआवजा दिया जाएगा। यदि किसान की फसल पूरी तरह से खराब हो गई है तो उसे 15 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से सरकार मदद करेगी।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!