लगातार बरसात से यमुना का जलस्तर बढ़ा, किसानों की फसल जलमग्न

Edited By Shivam, Updated: 17 Jul, 2019 09:04 PM

yamuna water level exceeded due to raining

पिछले दिनों से लगातार हो रही बरसात से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे यमुना नदी उफान पर चली हुई है। यमुना नदी का जलस्तर बढऩे से जहां एक ओर यमुना नदी से सट्टे गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा नजर आने लगा है। वहीं दूसरी ओर यमुना नदी के अंदर उगाई गई...

बापौली (पंकेस): पिछले दिनों से लगातार हो रही बरसात से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। जिससे यमुना नदी उफान पर चली हुई है। यमुना नदी का जलस्तर बढऩे से जहां एक ओर यमुना नदी से सट्टे गांवों के लोगों को बाढ़ का खतरा नजर आने लगा है। वहीं दूसरी ओर यमुना नदी के अंदर उगाई गई बेलदार सब्जियों सहित अन्य सैकड़ों एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। जिससे किसानों की चिंताएं बढ़ रही है।

किसानों का कहना है कि अभी तो यमुना में जलस्तर बढऩे लगा है, उन्हें डर है कि अगर इसी प्रकार बारिश चलती रही और यमुना का जलस्तर बढ़ गया, तो कहीं बाढ़ आने से उनका सब कुछ नष्ट न हो जाए, जबकि इसके बारे में वो प्रशासन को भी सूचित कर चुके हैं। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बाढ़ से निपटने के सभी पुख्ता इंतजाम किए हुए हैं। यमुना में अभी पानी कम है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!