वर्ल्ड चैंपियन शैफाली वर्मा पहुंची रोहतक, हुआ ग्रैंड वेलकम...मंत्री कृष्ण बेदी ने पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

Edited By Manisha rana, Updated: 09 Nov, 2025 12:08 PM

world champion shafali verma arrives in rohtak receives a grand welcome

रोहतक की शेफाली वर्मा ने महिला विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के बाद पहली बार शैफाली रोहतक पहुंची हैं।

रोहतक : रोहतक की शैफाली वर्मा ने महिला विश्व कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया। पीएम नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मिलने के बाद पहली बार शैफाली रोहतक पहुंची हैं। फाइनल मुकाबले में बल्ले और गेंद से कमाल दिखाकर प्लेयर ऑफ द मैच रहीं शेफाली वर्मा का आज हरियाणा के रोहतक में ग्रैंड वेलकम हुआ। रोहद टोल पर पहुंचने के साथ ही उन्हें फूलमालाएं पहनाई गईं। इसके बाद यहीं से उनका रोड शो शुरू हो गया। जिसमें ADC नरेंद्र कुमार, भाजपा जिला अध्यक्ष रणवीर ढाका सहित अन्य लोग मौजूद हैं।

PunjabKesari

शैफाली के रोड शो के दौरान लोगों में सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। रोहतक के सर्किट हाउस में मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और अन्य भाजपा नेता शेफाली वर्मा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद शैफाली मंत्री बेदी के साथ खुली जीप में घर निकलीं।

PunjabKesari

बता दें कि महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप टीम विजेता टीम में शामिल रही हरियाणा की क्रिकेटर शैफाली वर्मा को महिला आयोग ने साल 2026 के लिए अपना ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की है। हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने शैफाली के पिता संजीव वर्मा को फोन पर भी बधाई दी है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!