Edited By Manisha rana, Updated: 11 Aug, 2021 12:23 PM

जिले के गांव डाहर में निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से माैत हाे गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आाधार पर मामले ...
पानीपत : जिले के गांव डाहर में निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक की करंट लगने से माैत हाे गई। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आाधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस दौरान अरुण ने बताया कि वह अपने चचेरे भाई राजकुमार के साथ फैक्ट्री में काम कर रहा था। मंगलवार सुबह वह काम पर पहुंचे थे। कुछ देर बाद ही राजकुमार पानी की मोटर स्टार्ट करने चला गया। वह काफी देर तक नहीं आया। उसने वहां जाकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था। श्रमिकों की मदद से उसे अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक राजकुमार चार भाई-बहनों में सबसे बड़ा था।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)