Edited By Shivam, Updated: 11 May, 2018 09:29 PM
यमुनानगर के तेजली गांव में नवविवाहिता ने पंखे पर दुप्पटे से लटककर किया सुसाइड कर लिया। मृतका की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़के के अन्य अवैध सम्बन्ध थे...
यमुनानगर(सुमित ओबेरॉय): यमुनानगर के तेजली गांव में नवविवाहिता ने पंखे पर दुपट्टे से लटककर किया सुसाइड कर लिया। मृतका की दो महीने पहले ही शादी हुई थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि लड़के के अन्य अवैध सम्बन्ध थे और शराब पीकर वो रोज मृतका पत्नी से मारपीट करता था। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतका के भाई अमित ने बताया कि हम गधोली के रहने वाले हैं। दो महीने पहले 5 मार्च को मेरी बहन सुमन की तेजली में रहने वाले रवि के साथ शादी हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही रवि रोज शराब के नशे में मारपीट करता था। उन्होंने बताया कि रवि उनकी बहन को ये कहता था कि मेरे कइयों के साथ अवैध सम्बन्ध है मुझे तेरी जरूरत नहीं है। अमित ने बताया कि आज सुबह 12 बजे मेरी बहन का घर फोन आया था। आज तीन बजे हमे तेजली से फोन आया कि सुमन ने फांसी लगा ली है। परिजनों ने आरोप लगाया कि उनकी बहन ने फांसी नहीं ली बल्कि उसकी हत्या ससुरालजनों ने की है। उन्होंने इंसाफ की मांग की है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी पृथ्वी सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक लड़की ने सुसाइड किया है हम मौके पर पहुंचे तो लड़की के परिजनों ने बयान दिए किये की सुमन का पति नशेड़ी है, उसका पति और सास ससुर उसे तंग करते थे, जिसकी वजह से उसने सुसाइड किया है। पति और सास ससुर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।