मंदिर में माथा टेकने गई महिला यमुना में बही, SDRF और गोताखारों का सर्च अभियान जारी

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 02 Aug, 2025 04:41 PM

woman who went to pay obeisance at temple was swept away in yamuna

यमुनानगर में एक महिला की पैर फिसलने से पश्चिमी यमुना नहर में बह गई। परिजनों ने बताया कि वह मंदिर में माथा टेकने के लिए पूजा अर्चना करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के किनारे उतरी थी।

यमुनानगर (परवेज खान) : यमुनानगर में एक महिला की पैर फिसलने से पश्चिमी यमुना नहर में बह गई। परिजनों ने बताया कि वह मंदिर में माथा टेकने के लिए पूजा अर्चना करने के लिए पश्चिमी यमुना नहर के किनारे उतरी थी। SDRF और गोताखोर की मदद से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अभी तक महिला का कोई सुराग नही लगा।

महिला के पति रघुनाथ ने बताया कि उसकी पत्नी 54 वर्षीय रेखा कल देर रात घर से मंदिर में माथा टेकने की बात कहकर गई थी। जब वह पश्चिमी यमुना किनारे में मंदिर में पहुंची तो उसका पैर फिसल गया। जिस वजह से वह पानी के तेज बहाव में बह गई। अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लगा। वहीं गोताखोर राजीव कुमार ने बताया कि महिला को 4 किलोमीटर तक सर्च अभियान चलाया लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका। शव को SDRF की मदद से ढूंढने की कोशिश की जा रही है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!