संदिग्ध हालात में ससुराल से लापता हुई महिला, नोट में लिखा- खुद से जा रही हूं... जांच में जुटी पुलिस

Edited By Isha, Updated: 10 Sep, 2024 04:00 PM

woman missing from in laws house under suspicious circumstances

हरियाणा में करनाल के इन्द्री थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला रात के अंधेरे में फरार हुई है और ससुराल में एक नोट छोड़कर गई है, जिसमें उसने खुद से जाने की बात कही है और परिवार को पुलिस में जाने से मना किया है।...

करनाल: हरियाणा में करनाल के इन्द्री थाना क्षेत्र के गांव में एक महिला संदिग्ध हालात में लापता हो गई। महिला रात के अंधेरे में फरार हुई है और ससुराल में एक नोट छोड़कर गई है, जिसमें उसने खुद से जाने की बात कही है और परिवार को पुलिस में जाने से मना किया है। महिला पहले भी इस तरह घर से जा चुकी थी। 

परिजनों ने महिला की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई भी सुराग नहीं लग पाया। जिसके बाद परिजनों ने इंद्री थाना पुलिस को शिकायत की है। पुलिस तलाश कर रही है। 9 सितंबर को महिला आधी रात को घर से निकली। सुबह जब घर वालों को वह नहीं मिली तो उसके कमरे से एक नोट मिला। जिस पर लिखा था- मैं जा रही हूं और मुझे ढूंढने की कोशिश मत करना। जिसके बाद घर में अफरा तफरी मच गई। 

शिकायतकर्ता ससुर ने बताया कि रात को घर पर सभी लोग सोए हुए थे, वह किस वक्त घर से निकली, इसको लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी एक बार 10 महीने के लिए घर से चली गई थी, लेकिन वापस आकर ससुराल में रहने लगी थी। इंद्री थाना में जांच अधिकारी चरण सिंह ने बताया कि महिला के घर से लापता होने की शिकायत मिली है। उसने एक नोट भी छोड़ा है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!