Edited By Pawan Kumar Sethi, Updated: 25 Feb, 2026 10:31 PM

कुरुक्षेत्र से गुड़गांव आई नेपाल मूल की युवती के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती अपनी दोस्त मिलने के लिए गुड़गांव आई थी। जब दोस्त नहीं मिली तो वह ऑटो से जाने लगी।
गुड़गांव, (ब्यूरो): कुरुक्षेत्र से गुड़गांव आई नेपाल मूल की युवती के साथ तीन युवकों द्वारा गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। युवती अपनी दोस्त मिलने के लिए गुड़गांव आई थी। जब दोस्त नहीं मिली तो वह ऑटो से जाने लगी। इस दौरान उसने शराब पी ली। जब उसे होश आया तो वह एक कमरे में थी और उसके साथ वही युवक थे जो ऑटो में बैठे हुए थे। पीड़िता ने पुलिस को आपबीती बताई जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सदर थाना प्रभारी की मानें तो आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
गुरुग्राम की ताजा खबरों के लिए लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।
पुलिस के मुताबिक, मूल रूप से नेपाल की रहने वाली 24 वर्षीय युवती गुड़गांव के अशोक विहार में दोस्त के घर आई थी, लेकिन उसकी दोस्त घर पर नहीं थी। वह कुछ मानसिक तनाव में थी। ऐसे में वह वापस जाने के लिए ऑटो में बैठ गई। इसके साथ ही उसने शराब भी ले ली और शराब पीने लगी। बताया जा रहा है कि जिस ऑटो में वह बैठी उसमें तीन युवक पहले से बैठे हुए थे। शराब का उसे काफी अधिक नशा हो गया जिसके बाद उसे कुछ होश नहीं रहा। ऐसे में जब उसका नशा टूटा और वह होश में आई तो वह नाहरपुर रूपा चौकी एरिया के एक कमरे में थी।
उसने पुलिस को बताया कि उसे आशंका है कि इन तीनों युवकों ने उसके साथ रेप किया है। इस पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवती का मेडिकल कराया। आज मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराने के साथ ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।