सास-बहू की नोकझोक में महिला की मौत, बहू ने सिर पर मारा था डंडा

Edited By Shivam, Updated: 17 Jan, 2020 08:29 PM

woman died in sirsa

सिरसा के गांव चकराईयां में वीरवार को मामूली कहासुनी के बीच बहू ने अपनी सास के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बहू अपनी सास से हो रही नोक-झोंक से...

सिरसा (सतनाम सिंह): सिरसा के गांव चकराईयां में वीरवार को मामूली कहासुनी के बीच बहू ने अपनी सास के सिर पर लकड़ी के डंडे से वार कर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि हत्यारोपी बहू अपनी सास से हो रही नोक-झोंक से परेशान थी। घटना के दिन भी किसी बात पर विवाद हुआ था। मृतका की बहन की शिकायत पर पुलिस ने बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार गांव चकराईया निवासी प्यारो देवी का अपनी बहू मुख्त्यार कौर के साथ घरेलू बातों को लेकर विवाद रहता था। दोनों में किसी बात को लेकर सास बहू के बीच कहासुनी हो गई। इसी के चलते मुख्त्यार कौर ने हाथ में लिए लकड़ी के डंडे से अपनी सास के सिर पर वार कर दिया। जिससे प्यारो देवी की मौत हो गई। 

घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल लाया गया। फिलहाल, पुलिस ने मृतका की बहन की शिकायत पर बहू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!