Panipat में उधार रुपए न देने पर महिला के साथ की ऐसी शर्मनाक हरकत, पति के पैरों तले से खिसकी जमीन

Edited By Manisha rana, Updated: 26 Sep, 2024 09:24 AM

woman crime in panipat

हरियाणा में बच्चियों व महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है ताजा मामला पानीपत के चांदनी बाग थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत से सामने आया है। जहां एक कॉलोनी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

पानीपत : हरियाणा में बच्चियों व महिलाओं के साथ अत्याचार बढ़ता जा रहा है ताजा मामला पानीपत के चांदनी बाग थाना पुलिस क्षेत्र के अंतर्गत से सामने आया है। जहां एक कॉलोनी में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस वारदात को  दो फाइनेंसर व अहाता संचालक पर कॉलोनी में स्थित अपने कार्यालय के ऊपर कमरे में दिया गया है। महिला ने तीनों के खिलाफ चांदनी बाग थाना पुलिस को शिकायत दी है। डीएसपी सुरेश सैनी ने महिला के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक महिला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की रहने वाली है। महिला ने बताया कि लगभग 10 साल से पानीपत में किराए पर रहती है। यहां उसकी एक दुकान है। उसका पति भी उसके साथ में ही बैठते हैं। उसकी दुकान के पास फाइनेंसर का कार्यालय है। उसके पास ही शराब अहाता संचालक भी रहता है। 

2 फाइनेंसरों से लिए थे 6 हजार रुपये उधार

पीड़िता ने बताया जा रहा है कि उसने कुछ वक्त पहले दो फाइनेंसर से छह हजार रुपये उधार लिए थे। वह पैसों के लिए बार-बार परेशान कर रहे थे। उसने दो हजार रुपये उन्हें वापस भी कर दिए थे। 23 सितंबर की रात को अहाता संचालक ने अपने कार्यालय में उसे बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया था। मंगलवार रात को दोनों फाइनेंसरों ने उसकी दुकान का सामान निकालकर अपने कार्यालय में रख लिया। उसका बेड भी यहां से उठा लिया गया। दोनों ने रात करीबन साढ़े 12 बजे उसे अपने कार्यालय में बुलाया और दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने बुधवार सुबह अपने पति को इस बारे में बताया। फिर उसने आरोपियों की पुलिस को शिकायत दी। फिलहाल पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!