वीडियो बनाकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपियों पर लगाया अश्लील क्लिप बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप

Edited By Saurabh Pal, Updated: 13 Sep, 2023 01:02 PM

woman commits suicide by making video in gohana

शहर में एक महिला ने कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

गोहाना(सुनील जिंदल): शहर में एक महिला ने कुछ लोगों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार कुछ लोगों द्वारा पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। जिससे परेशान होकर महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले में सिटी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला ने सल्फास की गोलियां खा कर सुसाइड किया है। मृतका ने मरने से पहले अपना एक वीडियो बनाया था।  

मरने से पहले बनाए गए वीडियो में महिला ने बताया कि करनाल में  कुछ लोगों ने उसे फंसा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसका अश्लील वीडियो बनाया। इन्हीं अश्लील वीडियो के ज़रिए उसको ब्लैकमेल किया और मेरी बेटी के साथ भी छेड़छाड़ किया। इन्हीं कारणों से तंग आकर संदीप (संदीप जो आरोपियों में से एक है)ने भी आत्महत्या की और मैं भी अपनी जान दे रही हूं। जिसके जिम्मेदार अरुण व उसके साथी हैं। उसके पति को भी उन लोगों ने काफी परेशान किया हुआ है। इस वीडियो के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर करनाल के चार-पांच लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार करनाल पुलिस में मृतका ने चार लोगों के खिलाफ उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ का पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया हुआ है।

नीरज कुमार SHO सिटी थाना गोहाना पुलिस ने बताया कि हमें कंट्रोल रूम से एक सूचना प्राप्त हुई थी। इस में एक महिला द्वारा सल्फास की गोलियां खा ली है। जिसका गोहाना के सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले महिला ने एक अपना वीडियो भी बनाया है। उसके पति के बयान पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

मृतका के पति ने बताया कि दो-ढाई साल पहले करनाल में काम धंधे के लिए चले गए थे। वहां कुछ लोगों ने उसकी पत्नी को फंसा कर गलत काम करवाए। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था, अगर उसने उनकी बात नहीं मानी तो वे उसका अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। वह बहुत परेशान करते थे। उसको होटलों में ले जाकर  गलत काम करते थे। इसी से तंग होकर उसने आत्महत्या किया है। उन्होंने हमारे से  पांच लाख  71 हजार रुपए भी लिए। इसके साथ मृतका के पति ने बताया कि मेरी पत्नी के साथ गलत काम किया और बेटी के साथ छेड़छाड़ की थी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भीबस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)  

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!