हनीट्रैप में व्यक्ति को फंसाने वाली महिला गिरफ्तार, अश्लील वीडियो बनाकर मांगी थी 10 लाख

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 15 Apr, 2023 07:31 PM

woman arrested for trapping man in honeytrap

पुलिस ने हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसने अश्लील वीडियो बनाकर एक व्यक्ति 10 लाख की मांग की थी। पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

नारलौन(भालेंद्र यादव): पुलिस ने हनीट्रैप में लोगों को फंसाने वाली महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। उसने अश्लील वीडियो बनाकर एक व्यक्ति 10 लाख की मांग की थी। पुलिस ने महिला पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

वहीं शिकायकर्ता ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से अनजान नंबर से म कॉल आ रहा था। जिस पर मुझे 5 से 6 बार कॉल आया और उक्त महिला ने मुझे मिलने के लिए अपने घर बुलाया और जबरन उससे शारीरिक संबंध बनाई। साथ ही उसका अश्लील वीडियो भी बना ली। जब युवक वहां से जाने लगा तो महिला ने उसे वीडियो रिकॉडिंग दिखाकर कर 10 लाख रुपए मांगी,जिससे वह घबरा गया। महिला ने सोने का चैन और कड़ा देने के कहा, लेकिन उसने सब कुछ कल देने की बात कहकर वहां से निकल गया।  

पीड़ित ने इस मामले की शिकायत सीधे पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद उक्त महिला आज सुबह व्यक्ति को कई बार फोन की और पैसे की डिमांड भी की। जिसके बाद व्यक्ति ने पुलिस से संपर्क करके महिला को एक लाख रुपए कहा तो वह राजी हो गई। वहीं उसके घर पहुंच जैसे ही पीड़ित ने महिला को पैसे दिए तो मौके पर मौजूद पुलिस ने महिला को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस पूरे मामले में पुलिस का कहना है कि आज हमें एक हनीट्रैप से सम्बंधित शिकायत प्राप्त हुई है। जिसके बाद एक प्लान के तहत महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उस पर विभिन्न धाराओं के साथ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

          (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!