WEATHER ALERT: हरियाणा में कल से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश होने के आसार

Edited By Isha, Updated: 26 Dec, 2020 10:19 AM

weather in haryana will change from tomorrow

प्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है।

डेस्कः प्रदेश में ठंड फिर बढ़ने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। हिसार व करनाल में शुक्रवार को रात का तापमान 2.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दिन में कहीं-कहीं बादल भी छाए।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में लगातार गिरावट हो रही है। गुरुवार को करनाल में ठिठुरन बढ़ गई और रात्रि तापमान प्रदेश में सबसे कम 2.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। प्रदेश में अधिकांश जगहों पर पाला जमा तो अल सुबह से ही लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। हाईवे पर हालात यह थे कि दृश्यता 50 मीटर तक रह गई थी। 

अन्य इलाकों में कहीं-कहीं धुंध असर दिखा सकती है। 27 व 28 दिसंबर को शिमला में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में हाेगा। 28 व 29 दिसंबर को हरियाणा में शीतलहर चलने व पाला जमने की संभावना है। इससे रात का तापमान 3 से 5 डिग्री तक कम होने की संभावना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!