Haryana Weather: हरियाणा में फिर बदला मौसम, जानें कब होगी बारिश

Edited By Manisha rana, Updated: 19 Mar, 2025 12:29 PM

weather changed again in haryana know when it will rain

हरियाणा में मौसम फिर बदलने लगा है। सूबे में आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है।

हरियाणा डेस्क: हरियाणा में मौसम फिर बदलने लगा है। सूबे में आज रात से एक और पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। इस कारण 20 और 21 मार्च को हरियाणा के कई इलाकों में बादल छाए रहेंगे जबकि कई इलाकों बारिश भी हो सकती है। दिन के तापमान में मामूली गिरावट देखने को मिल सकती है।

इन जगहों पर बारिश की संभावना

बताया जा रहा है कि 20 मार्च को हिसार सहित भिवानी, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ में वर्षा की संभावना बनी हुई है। अभी फसल पककर तैयार हो गई है। तेज हवा और वर्षा उसको नुकसान पहुंचा सकती है।

वहीं पिछले दिनों प्रदेश में हुई वर्षा और ओलावृष्टि के चलते रात के तापमान में गिरावट हुई है। बेमौसमी वर्षा व ओलावृष्टि के कारण बाढड़ा उपमंडल सहित दादरी जिले के 37 गांवों की 23465 एकड़ सरसों, गेहूं व सब्जियों की फसलों को नुकसान हुआ है। अभी मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा जिससे किसान चिंता में आ गए है कि कहीं उनकी फसल को नुकसान न हो जाए। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें) 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!