जेल में घुस कर मुलाकाती ने हवालाती को दी Smack, पुलिस की आंखों में ऐसे झोंकी धूल...

Edited By Isha, Updated: 05 Jun, 2025 11:30 AM

visitor entered the jail and gave smack to the prisoner

सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक पर जेल में बंद आरोपी को स्मैक देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जेल उप अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती बंदी कुलदीप निवासी

जींद: सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक पर जेल में बंद आरोपी को स्मैक देने के आरोप में मामला दर्ज किया है। जेल उप अधीक्षक बीरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि हवालाती बंदी कुलदीप निवासी लिजवाना खुर्द थाना जुलाना हत्या के मामले में जिला कारागार में बंद है।

तीन जून को बंदी कुलदीप से मुलाकात के लिए अनुज निवासी रोहतक आया। लक्की वासी लिजवाना खुर्द की ओर से हवालाती बंदी के कपड़े अंदर दिए जा रहे थे तो उसी दौरान बाहरी मुलाकात ड्यूटी पर तैनात कर्मी ने कपड़ों की तलाशी ली तो स्मैक की दो पुड़ियां मिली। पूछताछ की तो नाम लक्की वासी लिजवाना खुर्द बताया। लक्की ने अनुज पुत्र अनिल कुमार निवासी बरसी नगर, जींद चौक, रोहतक के नाम से मुलाकात लिखवाई और आधार कार्ड अनुज का दिखाया। पाउडर का वजन पर 5.51 ग्राम और 6.09 ग्राम पाया गया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!