वायरल फीवर व खांसी-जुकाम ने पसारे पैर, हर मरीज का हो रहा कोविड टेस्ट

Edited By Manisha rana, Updated: 29 Aug, 2021 11:12 AM

viral fever and cough cold spread the legs every patient is getting covid test

बारिश का दौर थमने के बाद संक्रमण के कारण मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। यही कारण हैं कि जिला अस्पताल में हर दिन करीब दो सौ-ढ़ाई सौ मरीज अपना चेकअप...

रेवाड़ी (योगेंद्र सिंह) : बारिश का दौर थमने के बाद संक्रमण के कारण मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। यही कारण हैं कि जिला अस्पताल में हर दिन करीब दो सौ-ढ़ाई सौ मरीज अपना चेकअप कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सभी मरीजों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है लेकिन स्वास्थ्य विभाग के लिए राहत की खबर है कि सभी कोविड टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आ रही है। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकतर मरीज वायरल फीवर और खांसी-जुकाम के हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि मौसम परिवर्तन के कारण लोग वायरल फीवर का शिकार हो रहे हैं। वायरल में अधिकतर मरीज को फीवर रात के समय ही आता है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि यह सही है कि इस समय वायरल फीवर और खांसी-जुकाम के पेशेंट अधिक आ रहे हैं लेकिन बारिश के बाद संक्रमण के कारण ऐसा होना आम बात है। बारिश का पानी जगह-जगह जमा होने से संक्रमण फैलता है। इसके चलते मरीजों को अभी भी एहतियात बरतने की जरूरत है। जमा पानी में मच्छर पनपने से डेंगू, मलेरिया भी हो सकता है। इसके चलते लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है। वहीं कोरोना के चलते मॉस्क व सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मुला अभी भी अपनाने की जरूरत है। वहीं भीड़-भाड़ वाली जगह जाने से बचें, कोई लक्षण दिखाई दे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!