वर्दी में शराब बांटती पुलिस का VIDEO वायरल, इस जिले की नशामुक्त छवि पर उठे सवाल

Edited By Yakeen Kumar, Updated: 18 Oct, 2025 06:15 PM

दिवाली से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मी वर्दी में मिठाइयों के साथ शराब की बोतलें बांटते दिखाई दे रहे हैं।

चरखी दादरी (पुनीत श्योराण) : दिवाली से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कर्मी वर्दी में मिठाइयों के साथ शराब की बोतलें बांटते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना चरखी दादरी के लघु सचिवालय परिसर की है, जहां निजी और सरकारी गाड़ियों में मिठाई के डिब्बों के साथ शराब रखी गई थी। वीडियो में सिटी SHO को खुद बोतलें रखते हुए देखा जा सकता है।

अधिवक्ता संजीव तक्षक ने इस घटना पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब दादरी को डीजीपी ने नशामुक्त जिला घोषित किया है, तब पुलिस का यह रवैया गंभीर है। अधिवक्ताओं ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों को भेजी है। एसपी अर्श वर्मा ने कहा कि वीडियो उनके संज्ञान में है, जांच कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!