आंदोलित किसानों के मदद के लिए यूनियन भेजेगी रूपये और अनाज

Edited By Shivam, Updated: 02 Dec, 2020 08:32 PM

union will send money and grain to help agitated farmers

गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ व सीटू के आह्वान पर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन कर्मचारियों ने बिजली विभाग के शहरी कार्यालय बरोदा रोड पर किसानों के समर्थन में 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान किसानों की सहायता के लिए ऑल हरियाणा पावर...

गोहाना (सुनील): गोहाना में सर्व कर्मचारी संघ व सीटू के आह्वान पर ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन कर्मचारियों ने बिजली विभाग के शहरी कार्यालय बरोदा रोड पर किसानों के समर्थन में 2 घंटे का सांकेतिक धरना दिया। इस दौरान किसानों की सहायता के लिए ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशन वर्कर यूनियन ने 25 क्विंटल अनाज व एक लाख रूपये सहायता राशि देने का ऐलान किया।

कर्मचारियों नेताओं ने कहा कि कल 3 नवंबर को पूरे हरियाणा में किसानों के समर्थन में बिजली कर्मचारी उपमंडल स्तर पर प्रदर्शन कर दिल्ली रवाना होंगे और किसानों की सहायता के लिए रसोई और चिकित्सा कैंप बॉर्डर पर लगाया जाएगा।

कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार किसानों पर तानाशाही रवैया अपनाए हुए हैं। सरकार को तुरंत प्रभाव से कृषि कानूनों को वापस लेना चाहिए जब तक किसान आंदोलन रहेगा कर्मचारी हर स्तर पर किसानों के साथ रहेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!