'हम सहूलियत और कांग्रेस दे रही लालच,' केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने मैनिफेस्टो को लेकर विपक्ष को दिया जवाब

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Sep, 2024 10:16 AM

union minister manohar lal replied to the opposition regarding the manifesto

मनोहर लाल ने भाजपा के मेनिफेस्टो जारी होने के बाद कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद मान लिया है कि उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। हमने किसी का मेनिफेस्टो कॉपी नहीं किया है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में...

रोहतक (दीपक भारद्वाज) : सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा ने आज रोहतक में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल की मौजूदगी में भाजपा को समर्थन देने का ऐलान किया है। सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र बड़ौता ने अपनी कार्यकारिणी के साथ यह ऐलान किया है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने इसके लिए ब्राह्मण समाज का धन्यवाद करते हुए कहा है कि यह भाजपा के प्रत्याशियों की जीत में अहम भूमिका साबित होगा। 

PunjabKesari

वहीं मनोहर लाल ने भाजपा के मेनिफेस्टो जारी होने के बाद कांग्रेस के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस ने खुद मान लिया है कि उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ धोखा किया है। हमने किसी का मेनिफेस्टो कॉपी नहीं किया है। कांग्रेस ने अपने मेनिफेस्टो में लालच देने की बात की है और हमने अपने मेनिफेस्टो में सहूलियत देने का वायदा किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लालच में नहीं सहूलियत देने में विश्वास रखती है। वहीं मनोहर लाल ने सिरसा से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी द्वारा नाम वापस लेने पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि गोपाल कांडा को समर्थन देकर भाजपा ने गोपाल कांडा को जीताने का काम किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!