Edited By Mohammad Kumail, Updated: 26 Mar, 2023 08:54 PM

जिले के सफीदों रोड पर जामनी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में 5 महिलाएं, 4 बच्चे व 3 पुरुष शामिल हैं...
जींद (अमनदीप पिलानिया) : जिले के सफीदों रोड पर जामनी गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायलों में 5 महिलाएं, 4 बच्चे व 3 पुरुष शामिल हैं। सभी घायलों को जींद के समान्य अस्पताल में करवाया भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि दो गाड़ियों की सामने से टक्कर हो गई थी, जिसके बाद ये हादसा हुआ। फिलहाल समान्य अस्पताल में सभी मरीजों का ईलाज चल रहा है और सभी घायल खतरे से बाहर हैं।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)