मर्डर या सुसाइड? दो अज्ञात पुरुषों की लाश मिलने से हड़कंप...इलाके में फैली सनसनी

Edited By Isha, Updated: 05 Apr, 2026 08:47 PM

two unidentified bodies wash up in link canal

सोनीपत में पश्चिमी यमुना लिंक नहर में दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।गांव ककरोई गांव के पास मिले हैं और माना जा रहा है कि ये दो से तीन दिन पुराने हैं। अभी तक मृतकों की पहचान

सोनीपत (सन्नी मलिक ): सोनीपत में पश्चिमी यमुना लिंक नहर में दो पुरुषों के शव मिलने से सनसनी फैल गई है।गांव ककरोई गांव के पास मिले हैं और माना जा रहा है कि ये दो से तीन दिन पुराने हैं। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस को सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

 आप को बता दे कि सोनीपत के गांव ककरोई पश्चिमी यमुना लिंक नहर में दो पुरुषों के शव ग्रामीणों को दिखाई दिए जिसके बाद ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी और सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची।और कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया गया। अभी तक शवों‌ की पहचान नहीं हो पाई है पुलिस अब दोनों शवों की पहचान के लिए प्रयास कर रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!