रैगिंग के मामले में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दो छात्र निष्कासित, प्रवेश पर लगा प्रतिबंध

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 21 Dec, 2018 05:44 PM

two students of kurukshetra university expelled in ragging case

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले में दो छात्रों को निष्कासित कर किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन छात्रों में एक छात्र अखिल भारतीय.....

कुरूक्षेत्र(रणदीप रोर): कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में रैगिंग के मामले में दो छात्रों को निष्कासित कर किसी भी विश्वविद्यालय में प्रवेश देने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इन छात्रों में एक छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ा हुआ है। वहीं दूसरा एम.ए सोशियोलॉजी का छात्र है।

जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विधि संस्थान के छात्र नितिन शर्मा ने यूजीसी में शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक 10 दिसंबर को छात्र नेता सुमित राणा द्वारा उसे मेंटली और शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया। 11 दिसंबर को इस मामले में जांच शुरु की गई थी। जिसके बाद जांच में आरोपी सुमित राणा ने छात्र के साथ मारपीट की बात स्वीकार की।

बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में रैंगिग का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी दो छात्र रैगिंग के मामले में निष्कासित किए जा चुके हैं। पहला मामला सितंबर का है जिसमें फार्मेसी संस्थान के छात्रों ने एक दूसरे पर रैगिंग का आरोप लगाया था, जिसमें एक छात्र को निष्कासित किया गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!